

गोचर में प्रेरणादायी गोसेवा कार्यक्रम
बीकानेरँ व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी और जैन कॉलेज बैचमेट के प्रतिनिधि विनोद कुमार पारख की अगुआई में भीनासर स्थित गोचर में एक प्रेरणादायी गोसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा, करुणा और जीव-दया को समर्पित इस कार्यक्रम में बीकानेर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर पुण्य लाभ कमाया। इस पुनीत कार्य का आयोजन आनंद पर्यावरण सेवा समिति, संघ सेवा समिति, मित्र मंडली सेवा समिति, गौ चिकित्सालय तथा गौ माता सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। उपस्थित सेवाभाविओं ने गोचर में रह रहे गोवंश के लिए पानी के टैंकर उपलब्ध करवाए। साथ ही गायों को विशेष औषधियुक्त लड्डू, हरा चारा, सूखा चारा और गुड़ जैसी पौष्टिक खाद्य सामग्री खिलाई। यशवेंदर चौधरी की टीम की सराहना: कार्यक्रम के दौरान यशवेंदर चौधरी और उनकी टीम के सेवा कार्यों की विशेष रूप से सराहना की गई, जो पिछले कई वर्षों से बीमार, घायल, परित्यक्त (छोड़े हुए) और असहाय गोवंश के इलाज, संरक्षण और पुनर्वास का अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।
