Bikaner Bikaner District Rajasthan

कोडमदेसर सरोवर जीर्णोद्धार अभियान में महिला शक्ति निभा रही अग्रणी भूमिका

कोडमदेसर सरोवर जीर्णोद्धार अभियान में महिला शक्ति निभा रही अग्रणी भूमिका
बीकानेर। श्री कोडमदेसर भैरवनाथ जी मंदिर परिसर स्थित पावन सरोवर के जीर्णोद्धार एवं सफाई के लिए कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे जनसहयोग अभियान में महिला शक्ति की सक्रिय एवं प्रेरणादायक भागीदारी देखने को मिल रही है। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिलाएं घर-घर संपर्क कर लोगों को इस पुण्य कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि बाबा भैरवनाथ जी बीकानेरवासियों की आस्था, श्रद्धा और विश्वास के प्रमुख केंद्र हैं। उनके पावन सरोवर के पुनर्जीवन के लिए चल रहे इस अभियान को समाज के हर वर्ग का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
अभियान के अंतर्गत बाला स्वामी, प्रियंका मोदी, पिंकी आचार्य, सपना तंवर, राखी रावत, मंशा रावत एवं तारा गहलोत विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जनसंपर्क कर लोगों को इस धार्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय महत्व के कार्य में अपनी श्रद्धानुसार अंशदान, सहयोग और सहभागिता के लिए प्रेरित कर रही हैं।
भाटी ने महिला शक्ति के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जब समाज की मातृशक्ति किसी अभियान का दायित्व संभालती है, तो उसकी सफलता सुनिश्चित हो जाती है। उन्होंने बताया कि कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार अभियान को प्रतिदिन बढ़ता जनसमर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *