Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्रीमद्भागवत कथा में गूंजे नंद के आनंद, मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

श्रीमद्भागवत कथा में गूंजे नंद के आनंद, मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
बीकानेर। श्री आदि गणेश भक्त मंडल के तत्वावधान में दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कथा में श्रीकृष्ण जन्म के दिव्य प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कथा वाचक पंडित सुनील व्यास ने बताया कि जब पृथ्वी पर अत्याचार, अधर्म और अन्याय बढ़ गया, तब भगवान विष्णु ने देवकी के गर्भ से श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लेकर धर्म की पुनर्स्थापना का कार्य किया। उन्होंने कंस के अत्याचारों, देवकी-वसुदेव के कारावास, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तथा वासुदेव द्वारा नवजात कृष्ण को यमुना पार कर गोकुल पहुंचाने के मार्मिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। पं. व्यास ने नंद बाबा और यशोदा मैया के स्नेहपूर्ण पालन-पोषण तथा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान का अवतार मानवता की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। कथा के दौरान प्रस्तुत कृष्ण जन्म की आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा पांडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोषों से गूंज उठा। कथा के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य आरती की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच माखन-मिश्री प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर सोमदत्त पुरोहित, अविनाश चन्द्र व्यास, मनोज बिस्सा, राजकुमार खंडेलवाल, मदन गोपाल व्यास, विजय श्रीमाली, जितेन्द्र श्रीमाली, देव सोनी, विष्णुनारायण बिस्सा, अंकित सोलंकी, गोपाल रंगा, किशन व्यास, रामसा व्यास, श्याम पारीक, सुधीर दाधीच, टी.सी. सोनी सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *