

सुराणा व नायक का अभिनंदन
बीकानेर। जन अभाव अभियोग समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर मोहन सुराणा एवं नरेश नायक का भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों नवमनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
भाजपा नेता मनीष सोनी ने कहा कि मोहन सुराणा और नरेश नायक का समिति में मनोनयन जनहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों सदस्य अपने अनुभव, सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण के बल पर आमजन की समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाएंगे तथा जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सुशील शर्मा, कुणाल कोचर, श्याम चौधरी, जतिन सहल, भूपेंद्र शर्मा, दौलत सहारण, ओमप्रकाश मीणा, विनोद करोल, देवेंद्र तंवर, अमित चोपड़ा, विमल पारीक, महावीर बोथरा एवं सुखचौन नायक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
