

सहकारिता मंत्री के खिलाफ सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
बीकानेर। राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, बीकानेर संभाग के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम दक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के कथित व्यवहार को पुलिस बल के आत्मसम्मान पर आघात बताते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके रवैये की आलोचना की। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संस्थान से जुड़े हरिराम ने बताया कि ज्ञापन में सहकारिता मंत्री गौतम दक को मंत्रिपद से हटाने तथा चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 76/2026 की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच से ही सत्य सामने आ सकेगा और पुलिस बल का मनोबल कायम रहेगा। इस अवसर पर श्रीकृष्ण मीणा, जगमालराम बिस्सू, सलावत खां, सुखदेव व्यास, अरुण आहूजा, गणेशनाथ, भंवरलाल, ओमप्रकाश चौधरी, महेंद्र तिवारी, धन्नेसिंह राठौड़, सतीश यादव, चंवर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, मनीराम यादव, भवानी सिंह, विजयदान, अनूप सिंह, बनवारीलाल, बद्री प्रसाद ओझा, भैरूसिंह राजवी, श्रवणराम विश्नोई, निरंजन शर्मा, मानसिंह, मनोहर सिंह, अयूब खां पठान, महबूब अली, हीरालाल, चंद्रप्रकाश, मेधसिंह राजपुरोहित, राधाकिशन, रामगोपाल राजपुरोहित और असगर मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
