Bikaner Bikaner District Rajasthan

कोडमदेसर भैरवनाथ सरोवर के जीर्णोद्धार हेतु जनसहयोग अभियान तेज

भैरव भक्तों से आस्था के इस केंद्र के संरक्षण में सहभागी बनने का आह्वान
बीकानेर। बीकानेरवासियों की आस्था, श्रद्धा और विश्वास के प्रमुख केंद्र श्री कोडमदेसर भैरवनाथ जी मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक सरोवर के जीर्णोद्धार, सफाई एवं संरक्षण के लिए कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा जनसहयोग अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। सदियों से बीकानेर के रक्षक के रूप में पूजे जाने वाले बाबा भैरवनाथ जी के इस पावन धाम से लाखों श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। संस्था के संरक्षक राजकुमार किराडू के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत सरोवर की सफाई, गाद एवं मिट्टी निकालने, क्षतिग्रस्त एवं जर्जर दीवारों के जीर्णोद्धार तथा पशु-पक्षियों के लिए नियमित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि 31 मई 2026 को मंदिर परिसर में विशेष जनसहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कोडमदेसर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं भैरव भक्तों को इस पुनीत अभियान से जुड़ने तथा अपनी श्रद्धानुसार अंशदान देने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में दीपक सोलंकी, भाया महाराज, भगवान गहलोत, रामेश्वर गहलोत, मूलचंद गहलोत, अंशुल गहलोत, मुरली पंवार, मनोज सेवग, भीमराज सेवग, रोहन मोदी, जयप्रकाश पारीक, विकास रंगा, अभिमन्यु स्वामी, शुभम छंगाणी, शुभम सुथार, राधे छंगाणी, नवल पारीक, देवरतन जोशी एवं किशन किराडू सहित अनेक भैरव भक्तों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *