

आचार्य को श्रद्धापूर्वक नमन, पुण्यतिथि पर वक्ताओं ने किया स्मरण
बीकानेर। वरिष्ठ विधिवेत्ता एवं लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय ओमप्रकाश आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर नत्थूसर गेट के बाहर स्थित ओझा सत्संग भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री Arjun Ram Meghwal ने कहा कि स्व. ओमप्रकाश आचार्य ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष किया और अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्य अतिथि Satish Poonia ने कहा कि स्व. आचार्य का जीवन सिद्धांतनिष्ठ राजनीति, सामाजिक सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण था। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई। इस अवसर पर विधायक Siddhi Kumari, Vishwanath Meghwal, Jethanand Vyas, Tarachand Saraswat, बिहारीलाल बिश्नोई, रमेश ईसरानी, लोकेश चतुर्वेदी, श्याम पंचारिया सहित अनेक वक्ताओं ने स्व. ओमप्रकाश आचार्य के समाज, लोकतंत्र और जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जालम सिंह भाटी, अखिलेश प्रताप सिंह, मोहन सुराणा, एडवोकेट मुमताज अली भाटी, एडवोकेट कुलदीप शर्मा, ज्योतिषाचार्य हरिनारायण व्यास मन्नासा, पंडित राजेन्द्र किराडू, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार यशपाल आहूजा, राजकुमार किराडू, दीपक पारीक, शिवरतन अग्रवाल, संपत पारीक, हनुमान चांडक, देवकिशन चांडक, एडवोकेट सत्यनारायण तिवाड़ी, एडवोकेट अविनाश चन्द्र व्यास, तेजकरण गहलोत, सतपाल सिंह शेखावत, महेश व्यास, राधेश्याम सेवग, रमजान अब्बासी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
