Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्री आदि गणेश मंदिर में 1 जून से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव

श्री आदि गणेश मंदिर में 1 जून से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव
बीकानेर। श्री आदि गणेश भक्त मंडल के तत्वावधान में दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में 1 जून से 7 जून तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंडल अध्यक्ष अविनाश व्यास ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा का वाचन विद्वान कथा व्यास पंडित सुनील व्यास के श्रीमुख से किया जाएगा। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्म, गोवर्धन लीला, रुक्मिणी विवाह सहित भागवत के विभिन्न आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कथा के साथ प्रतिदिन संकीर्तन, भक्ति संध्या एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त होगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है। कथा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित गणेश सेवग, लक्ष्मीनारायण रंगा, रामजी व्यास सहित मंडल के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि कथा आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *