Bikaner Bikaner District Rajasthan

खाटू श्याम मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या 31 मई को

खाटू श्याम मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या 31 मई को
बीकानेर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर बीकानेर-जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन 31 मई को किया जाएगा। यह आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आनंद सिंह राठौड़ परिवार के तत्वावधान में संपन्न होगा। आयोजन के दौरान सुंदरकांड पाठ के साथ भगवान श्रीहरि एवं हनुमान जी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। श्रद्धालु भक्ति संगीत एवं संगीतमय पाठ के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करेंगे। आयोजकों ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में भाग लेने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *