Bikaner Bikaner District Rajasthan

लोक गायक खीची का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

लोकगायक मोहम्मद इस्माईल खीची का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
बीकानेर। प्रसिद्ध लोकगायक मोहम्मद इस्माईल खीची का निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। उनके निधन से लोकसंगीत जगत में शोक की लहर व्याप्त है। खीची को शीतला गेट के बाहर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे में मंजूर अली चंदवानी, मोहम्मद रमज़ान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। लोकगायक मोहम्मद इस्माईल खीची ने अपने पिता एवं विख्यात लोकगायक अब्दुल गनी से संगीत की शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने लोकगीत, लोकभजन, गीत और ग़ज़लों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई। अशफ़ाक कादरी ने बताया कि इस्माईल खीची ने अपने पिता अब्दुल गनी द्वारा गाए गए लोकगीतों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोकसंगीत के प्रति उनका समर्पण सदैव याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *