Bikaner Bikaner District Rajasthan

एसकेआरएयू के सेवानिवृत्त कार्मिकों ने मुख्य सचिव से की पेंशन भुगतान की मांग

एसकेआरएयू के सेवानिवृत्त कार्मिकों ने मुख्य सचिव से की पेंशन भुगतान की मांग
बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कार्मिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव के बीकानेर प्रवास के दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपकर पेंशन एवं महंगाई भत्ते से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनफूल मांगलिया ने बताया कि विश्वविद्यालय के पेंशनर्स को लंबे समय से केवल 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि राज्य सरकार के पेंशनर्स को वर्तमान में 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सेवानिवृत्त कार्मिकों के साथ अन्यायपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 22 माह से पेंशन का भुगतान लंबित है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि राज्य सरकार की तर्ज पर विश्वविद्यालय पेंशनर्स को भी पूर्ण महंगाई भत्ता एवं बकाया पेंशन राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए। प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *