

बीकानेर। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा बीकानेर द्वारा 26 अगस्त 2026 को प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि वर्ष 2026 में आठवीं कक्षा में ए ग्रेड, 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ स्नातक एवं स्नातकोत्तर में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एलएलबी, एलएलएम, नेट, सेट, एमफिल, पीएचडी, एमबीबीएस, एआईईईई, सीए एवं सीएस जैसी प्रतियोगी एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले पुष्करणा प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभावान छात्र-छात्राएं अपनी अंकतालिकाएं 31 जुलाई 2026 तक शाखा कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
