Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्री कोडमदेसर भैरवनाथ सरोवर के जीर्णोद्धार हेतु जनसहयोग अभियान जारी

श्री कोडमदेसर भैरवनाथ सरोवर के जीर्णोद्धार हेतु जनसहयोग अभियान जारी
बीकानेर। आस्था एवं श्रद्धा के प्रमुख केंद्र श्री कोडमदेसर भैरवनाथ जी मंदिर परिसर स्थित पवित्र सरोवर के जीर्णोद्धार एवं सफाई को लेकर कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा जनसहयोग से अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। संस्था के संरक्षक राजकुमार किराडू ने बताया कि जन सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था के प्रतिनिधियों ने बीकानेर विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर आमजन एवं अधिकारियों से इस पुण्य कार्य में सहयोग एवं अंशदान देने की अपील की।
अभियान के अंतर्गत तालाब की सफाई, मिट्टी निकालने, पशु-पक्षियों के लिए नियमित पेयजल व्यवस्था बनाए रखने तथा तालाब की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त दीवारों के जीर्णोद्धार का कार्य लगातार किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने कहा कि यह केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि बीकानेर की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने का सामूहिक प्रयास है। उन्होंने बताया कि समाज के विभिन्न वर्गों एवं भैरव भक्तों द्वारा तन, मन और धन से निरंतर सहयोग दिया जा रहा है तथा इस अभियान का संदेश शहर के प्रत्येक घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान में अनिल हर्ष, अरुण आचार्य, राहुल आचार्य, रामचंद्र ओझा, अनंत श्रीमाली, मुकुंद व्यास, गिरिराज व्यास, बसंत ओझा, अभिमन्यु स्वामी, अनिल आचार्य एवं किशन किराडू सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं भैरव भक्तों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *