Bikaner Bikaner District Rajasthan

इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ
बीकानेर बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में एवं बीटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय विभागों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु बी.ई. एवं बी.टेक. प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि प्रवेश तकनीकी शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा सेंटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस, जयपुर द्वारा आयोजित सेंट्रलाइज्ड ऐडमिशन प्रोसेस के तहत राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (REAP-2026) के माध्यम से किए जाए रहे है। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा बी.ई. एवं बी.टेक. प्रथम वर्ष के अंतर्गत इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्ट्रीम के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस कुल स्वीकृत सीट 60, सिरेमिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कुल स्वीकृत सीट 30, सिविल इंजीनियरिंग कुल स्वीकृत सीट 90, कम्पूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कुल स्वीकृत सीट 120, कम्पूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (साइबर सिक्योरिटी) कुल स्वीकृत सीट 30, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कुल स्वीकृत सीट 60, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कुल स्वीकृत सीट 30, मैकेनिकल इंजीनियरिंग कुल स्वीकृत सीट 60, पॉवर सिस्टम कुल स्वीकृत सीट 18, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग कुल स्वीकृत सीट 18, मशीन डिजाइन कुल स्वीकृत सीट 18, डाटा साइंस कुल स्वीकृत सीट 18, मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग कुल स्वीकृत सीट 18, डिजिटल कम्युनिकेशन कुल स्वीकृत सीट 18 सहित कुल 8 ब्रांचो में 480 सीटो पर प्रवेश लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *