

पुस्तक विमोचन समारोह 24 मई को, डॉ. मुकेश हर्ष की शोधपरक कृतियों का होगा लोकार्पण
बीकानेर। भारतीय संस्कृति, कला, स्थापत्य एवं इतिहास के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित एक गरिमामयी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के तहत आगामी 24 मई को पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन धरणीधर रंगमंच, जनता प्याऊ से रोड, बीकानेर में सायं 5 बजे आयोजित होगा। समारोह में सुप्रसिद्ध लेखक एवं शोधकर्ता डॉ. मुकेश हर्ष की महत्वपूर्ण शोधपरक कृतियों का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, इतिहास एवं कला जगत से जुड़े गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों और संस्कृति प्रेमियों की उपस्थिति रहेगी। विमोचित होने वाली कृतियों में “बीकानेर की छतरियां रू स्थापत्य एवं कलात्मक अध्ययन”, “चूरू जिले का स्थापत्य एवं कलात्मक अध्ययन” तथा “भारतीय संस्कृति, समाज और पुष्करणा” जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकें शामिल हैं। इन पुस्तकों में भारतीय संस्कृति, लोक विरासत, स्थापत्य कला एवं सामाजिक इतिहास से जुड़े विविध पहलुओं पर शोधपरक जानकारी प्रस्तुत की गई है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मुकेश हर्ष हैं। आयोजन में टीम धरणीधर एवं साकेत शिक्षण संस्थान का विशेष सहयोग रहेगा। आयोजकों ने शहरवासियों, साहित्य प्रेमियों एवं संस्कृति अनुरागियों से समारोह में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इतिहास की विरासत, संस्कृति की गरिमा और कला की संवेदना को समर्पित रहेगा तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन का माध्यम बनेगा।
