

स्काउट-गाइड एवं करूणा क्लब ने लगाए पक्षियों के लिए पालसिए
बीकानेर। स्काउट गाइड एवं करूणा क्लब की टीम द्वारा पशु-पक्षियों की सेवा का कार्य निरंतर जारी है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए विभिन्न स्थानों पर पालसिए लगाए गए। इस अवसर पर रमेश कुमार मोदी ने बताया कि इस पुनीत सेवा कार्य की जिम्मेदारी सभी सदस्यों ने मिलकर निभाई है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। कार्यक्रम में हनुमान छींपा, सौरभ बजाज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं सेवा कार्य में मानवी सोलंकी, शैली सोलंकी, गायत्री सारण सहित अन्य गाइड सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
