

जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बीकानेर। प्रदेश योगासना जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूज्य श्यामसुंदर दास महाराज, डॉ. संतोष सिस्मा, प्रतीक चलाना, डॉ. अनिल एवं महेश सारस्वत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के छह-छह आयु वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें 10 वर्ष से 55 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने योगासना की विभिन्न मुद्राओं में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल में आकांक्षा माथुर, नवरत्न स्वामी, दीपिका, रामकुमार, ऋषिका व्यास, कार्तिक ओझा, अजय, नंदकिशोर गहलोत, विकास जोशी, मोहित स्वामी एवं रेखा राठौड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन समारोह में दीपक पारीक, लक्ष्मण मोदी एवं मनोज बजाज भी उपस्थित रहे।
