Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

चिकित्सा सेवाओं में सुधार पर जोर

चिकित्सा सेवाओं में सुधार पर जोर
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कॉलेज काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पीबीएम अस्पताल, एसएसबी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज से जुड़े विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने सभी विभागाध्यक्षों, नोडल अधिकारियों एवं चिकित्सकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने हाल ही में कोटा एवं जोधपुर में सामने आए मामलों का उल्लेख करते हुए बीकानेर में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में साइरेक्स कंपनी के कार्यों को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागाध्यक्षों को मॉनिटरिंग मजबूत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यूजी एवं पीजी सीटों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक उपकरणों की मांग शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए, ताकि राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाकर आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा सके। बैठक के दौरान डॉ. बीसी घीया ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के त्वरित निस्तारण, आरजीएचएस एवं मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा चिकित्सा सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *