Bikaner Bikaner District Rajasthan

विष्णु पुराण कथा का आयोजन

विष्णु पुराण कथा का आयोजन
बीकानेर। विष्णु पुराण आयोजन समिति के तत्वावधान में रताणी व्यास पंचायती बगीची में विष्णु पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। समिति सदस्य गिरधर स्वामी ने बताया कि कथा का वाचन पंडित भाईश्री द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ पर सतीश मक्कड़ ने मंत्रोच्चार के साथ मंडप पूजन संपन्न करवाया। सुनीलम पुरोहित ने बताया कि कथा के अंतर्गत विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए भगवान विष्णु के दशावतारों में भगवान राम अवतार के प्रसंग का भावपूर्ण वाचन किया गया, जिसे सुन श्रद्धालु भक्तिभाव में डूब गए। इस अवसर पर मूल सिंह राठौर, सुरेश चांडक, बृजमोहन बियानी एवं पवन कुमार राठी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *