Bikaner Bikaner District Rajasthan

बिजली कटौती, पेयजल संकट और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

बिजली कटौती, पेयजल संकट और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
बीकानेर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीडूंगरगढ़, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सूडसर एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भीषण गर्मी, लगातार बढ़ती बिजली कटौती, गहराते पेयजल संकट तथा नीट पेपर लीक मामले को लेकर उपखंड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर आक्रोश जताया। इसके बाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आमजन और विद्यार्थियों के हित में तत्काल प्रभाव से ठोस कार्रवाई करने की मांग की गई। इस अवसर पर मंगलाराम गोदारा, बिशनाराम सियाग, रामदेव ढाका, राधेश्याम सिद्ध, श्रीराम भादू एवं ओमप्रकाश गुरावा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *