Bikaner Bikaner District Rajasthan

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के कल्याणार्थ योजनाओं की प्रस्तुति

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के कल्याणार्थ योजनाओं की प्रस्तुति
बीकानेर। सुनील शर्मा द्वारा मीडिया, साहित्य, शिक्षा एवं विभिन्न सामाजिक उपक्रमों के माध्यम से शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के कल्याण हेतु किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी “सुनील शर्मा जनआरोग्य कनेक्ट योजना” समाज को समर्पित की गई। योजना के माध्यम से समाज के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं एवं सहयोग से जोड़ने का उद्देश्य बताया गया। कार्यक्रम में डॉ सुधांशु शेखर मिश्र ने “मग बंधु” विशेषांक की विषय-वस्तु पर प्रकाश डालते हुए बेंगलुरु के मग-ब्राह्मण समाज के इतिहास, संस्कृति एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *