Bikaner Bikaner District Rajasthan

नवाचार हेतु कमेटियों का गठन

नवाचार हेतु कमेटियों का गठन
बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि जिला उद्योग संघ औद्योगिक विकास की भावना के साथ-साथ अपने सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के नए प्रकल्पों के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ रहा है। पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। ये कमेटियां अपनी विशेषज्ञता एवं कुशलता के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करेंगी। बैठक में नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, वीरेंद्र किराडू, पारस डागा, श्यामसुन्दर सोनी, विमल चोरड़िया, सुरेंद्र जैन, कुन्दनमल मोहरा, चंद्रप्रकाश नौलखा, शिवरतन पुरोहित, राजीव शर्मा, निर्मल पारख, किशनलाल बोथरा, राजाराम सारडा, विजय चांडक, भंवरलाल चांडक, किशन मूंधड़ा, रिषभ बोथरा, महावीर दफ्तरी, पिंटू राठी, अरविंद चौधरी एवं विपिन मुसरफ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *