

ब्यूटी केअर प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र वितरित
बीकानेर। ब्यूटी पार्लर कोर्स के समापन अवसर पर प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण से महिलाओं के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आता है तथा वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती हैं। कार्यक्रम में विजयलक्ष्मी गायत्री, यशोदा, अफराज, मनीषा, भूमिका, लाडो, प्रियंका, रेखा एवं निशा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
