

पक्षियों के संरक्षण हेतु पालसिया एवं चुग्गा वितरण कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में महावीर इंटरनेशनल एवं वंदे मातरम मंच के संयुक्त तत्वावधान में पक्षियों के लिए पालसिया एवं चुग्गा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विजय कोचर एवं नरेंद्र सुराणा ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अपने घरों की मुंडेर पर लगाने के लिए लगभग तीन सौ पालसिए वितरित किए गए, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके। कामिनी भोजक ने बताया कि जीव दया संकल्प दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को जीव रक्षा की शपथ दिलाई गई तथा पक्षियों के लिए चुग्गा-दाना भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुकेश जोशी, नरसिंह भाटी, दिलीप गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने भी जीव दया एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
