Bikaner Bikaner District Rajasthan

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में किसान हितैषी योजनाओं पर चर्चा

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में किसान हितैषी योजनाओं पर चर्चा
बीकानेर। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संभाग कार्यालय में किसान मोर्चा शहर अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी एवं देहात अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। श्याम पंचारिया ने संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कैलाश चौधरी का बीकानेर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक को संबोधित करते हुए कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट विजन है कि किसान समृद्ध और विकसित होगा तभी भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। श्याम पंचारिया ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा गांव-गांव जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचा रहा है। वहीं चंद्र मोहन जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के विश्वास को मजबूत किया है और किसान मोर्चा कार्यकर्ता योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में ओपी यादव, दलीप सिंह राजपुरोहित, महावीर चारण सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *