

मेडिसिन विंग शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बीकानेर में नव निर्मित मेडिसिन विंग को आमजन के लिए शीघ्र शुरू करवाने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यशपाल गहलोत ने कहा कि भामाशाह मुंधड़ा परिवार ने करोड़ों रुपये खर्च कर आम जनता को सुलभ एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अत्याधुनिक तकनीक से युक्त मेडिसिन विंग का निर्माण करवाया है। इसके बावजूद लंबे समय से विंग को आमजन के लिए शुरू नहीं करना सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि अस्पतालों का उद्देश्य आमजन को राहत देना होता है। नितिन वत्सस ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश हाजी जिया उर रहमान आरिफ, माशूक अहमद, टिंकू भाटी, दिलीप बांठिया आनंद सिंह सोढा आदि उपस्थित थे।
