

सुलेमानी का अभिनंदन
बीकानेर। साजिद सुलेमानी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सुलेमानी को शॉल, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना बीकानेर के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि साजिद सुलेमानी अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले का नाम प्रदेशभर में गौरवान्वित करेंगे। इस दौरान संजय सांड, जनक प्रसाद हर्ष, प्रेम रतन जोशी, इमरान राठौड़, शिवसिंह शेखावत, भंवर सिंह राजपुरोहित, सत्यनारायण सिंगोदिया, सुरेन्द्र सिंह, सुनील सुथार, बनवारी लाल, राजू मेहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सुलेमानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
