Bikaner Bikaner District Rajasthan

मानवाधिकार एवं जीनोम संपादन विषय पर नेहा पुरोहित को डॉक्टरेट की उपाधि

मानवाधिकार एवं जीनोम संपादन विषय पर नेहा पुरोहित को डॉक्टरेट की उपाधि
बीकानेर। टांटिया विश्वविद्यालय द्वारा नेहा पुरोहित पुत्री नरसिंह कुमार पुरोहित को विधि विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। नेहा पुरोहित ने अपना शोध कार्य “मानव अधिकार पर मानव जीनोम जर्मलाइन संपादन के प्रतिबिंबों का विश्लेषणात्मक अध्ययन : भारत, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी में मानव जीनोम जर्मलाइन संपादन से संबंधित कानूनों के परिप्रेक्ष्य का तुलनात्मक अध्ययन” जैसे महत्वपूर्ण एवं शोधपरक विषय पर पूर्ण किया है। यह शोध मानवाधिकार और विधि के क्षेत्र में एक नवीन एवं गंभीर विषय माना जा रहा है, जो भविष्य में कानूनी और नैतिक विमर्श के नए आयाम स्थापित करेगा। शोध में विभिन्न देशों के कानूनों और मानव जीनोम जर्मलाइन संपादन से जुड़े मानवाधिकार पक्षों का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। विशेष उल्लेखनीय है कि नेहा पुरोहित ने यह शोध कार्य डॉ. कप्तान चंद के मार्गदर्शन में पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *