

एक्यूप्रेशर सत्र आयोजित
बीकानेर। बीकानेर वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक्यूप्रेशर सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के अनुभवी विशेषज्ञों में डॉ. दिलीप, डॉ. उदय एवं डॉ. निर्मला की टीम ने जय भगवान एक्यूप्रेशर सर्विस के माध्यम से प्रतिभागियों को प्राकृतिक उपचार, चिकित्सा पद्धतियों एवं स्वास्थ्यवर्धक आहार संबंधी जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि एक्यूपंक्चर एवं एक्यूप्रेशर शरीर की ऊर्जा प्रणाली को संतुलित कर अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं में लाभ पहुंचाने वाली प्रभावी पद्धतियां हैं। कार्यक्रम में डॉ. वत्सला गुप्ता, आकांक्षा माथुर, डॉ. पूनम मिड्डा, अमन सिंह राजपुरोहित, साक्षी उपाध्याय, भंवर साहिल, रिद्धि एवं मोनिका सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
