

कूडो नेशनल चैम्पियनशिप एवं ट्रेनिंग कैंप में भाग लेगी राजस्थान टीम
बीकानेर। कीफी एसोसिएशन द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस सैनिक स्कूल में छह दिवसीय चौथी कूडो नेशनल चैम्पियनशिप कप एवं नेशनल ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के 32 राज्यों से 1500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। कूडो बीकानेर के प्रीतम सैन ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में राजस्थान से 140 से अधिक खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग लेंगे। सोनिका सैन ने जानकारी दी कि नेशनल ट्रेनिंग कैंप में हंसी मेहुल वोरा द्वारा कूडो के नए वर्जन के साथ-साथ ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु का विशेष प्रशिक्षण सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार बिश्नोई, नगेन्द्र सिंह शेखावत, भगवान मारू, दिव्या डुमरा, नरेंद्र अग्रवाल एवं नीलम जौहरी सहित अन्य लोगों ने टीम को शुभकामनाएं दीं।
