Bikaner Bikaner District Rajasthan

‘हम में भी है जान, हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम संपन्न

‘हम में भी है जान, हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम संपन्न
बीकानेर। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा स्पोर्ट्स एवं वी आर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “हम में भी है जान, हौसलों की उड़ान” कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दिव्यांग खिलाड़ियों ने फैशन शो, मॉडलिंग, स्पीच, डांसिंग एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सहयोग एवं प्रोत्साहन देने वाले समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेघराज बोथरा एवं रिद्धीकरण सेठिया रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में चंपक सुराणा, मेघराज, डॉ. कन्हैयालाल कच्छावा, अशोक सोनावत, मदन स्वामी, झवर टाक एवं मूलचंद मालू उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को खेलों के प्रति जागरूक करना तथा बीकानेर जिले में पैरा स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना है, ताकि दिव्यांग खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश का नाम रोशन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *