Bikaner Bikaner District Rajasthan

केशरिया हनुमान मंदिर का स्थापना महोत्सव रात्रि जागरण के साथ सम्पन्न

केशरिया हनुमान मंदिर का स्थापना महोत्सव रात्रि जागरण के साथ सम्पन्न
बीकानेर। केशरिया हनुमान मंदिर के स्थापना महोत्सव का समापन भक्ति एवं श्रद्धा से ओतप्रोत रात्रि जागरण के साथ हुआ। धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान गोपाल पुरोहित एवं उनके साथियों द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ तथा हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया। रात्रि जागरण में भजनों, संकीर्तन और भक्ति संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जागरण में सुनील एवं प्रेम ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अंजनी कुमार शुक्ला, केशव शुक्ला, चंदन शुक्ला एवं केसरी चंद ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *