

17 मई को होगी 7वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता
बीकानेर। 7वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 17 मई को किया जाएगा। प्रतियोगिता के बैनर का विमोचन योगी शिवसत्यनाथ महाराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. वत्सला गुप्ता, आकांक्षा, डॉ. विजय चलाना, डॉ. आर.के. सोनी, स्नेहा नारंग, भवानी शंकर सांखला, नन्दकिशोर गहलोत, जयचंद उपाध्याय एवं विकास जोशी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने योगासन को स्वास्थ्य, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए युवाओं को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर वेलनेस सेंटर स्थित चलाना हॉस्पिटल में किया जाएगा।
