

पहली तनख्वाह से खरीदी दवाइयां, चिकित्सा संकुल को किया समर्पित
बीकानेर। रानी बाजार चौपड़ा कटला स्थित चिकित्सा संकुल में सेवा और परोपकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। डॉ. भव्य चावला एवं कुसुम अग्रवाल ने अपनी पहली तनख्वाह का एक हिस्सा निकालकर मरीजों के लिए दवाइयां खरीद कर चिकित्सा संकुल को भेंट की। इस अवसर पर दोनों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा और परोपकार की भावना से किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है तथा इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। कार्यक्रम में ओम सारस्वत ने आमजन से भी ऐसे पुनीत कार्यों में सहयोग करने का आग्रह किया। इस मौके पर राजीव शर्मा, दिनेश वत्स, डॉ. अशोक सुथार, मोबिन भाई, योगेश भार्गव, पूनम चलवा, अखिल भारद्वाज, अभिनव अग्रवाल, मानसी अग्रवाल, विरेन्द्र चावला, नितिन चावला, साबिर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
