Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की शुरुआत 1 जून से

सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की शुरुआत 1 जून से
भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 01 जून से 12 जून 2026 तक निर्धारित किया गया है। राजस्थान राज्य के 11 शहरों आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा अजमेर, अलवर, बीकानेर, भरतपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, श्री गंगानगर, सीकर और उदयपुर में 32 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। शेडूल कार्यक्रम भारतीय सेना के वेबसाइट (ज्वाइन इंडियन आर्मी) पर अनुसूची प्रदर्शित किया गया है। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) परीक्षा से 14 दिन पहले जारी किये जायेंगे । एडमिट कार्ड जरी होने से लगभग 3-4 दिन पहले उम्मीदवारों को एसएमएस के माध्यम से उनके परीक्षा केंद्र के स्थान की जानकारी डी जाएगी। विशिष्ट परीक्षा केंद्र का पता ई-एडमिट कार्ड पर अंकित होगा। ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम जुलाई 2026 की शुरुआत तक घोषित किया जाएगा।
इस परीक्षा में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (कार्यालाय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वी और 8वी पास), अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस), सैनिक तकनीकी (एनए एनए चिकित्सा), सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा (सूचना और तकनीक / साइबर, सूचनात्मक कार्यवाही और भाषाविद), जूनियर कमीशन अधिकारी धार्मिक के रिक्त पदों के लिए आयोजित की जा रही है। अग्निवीर (लिपिक/ स्टोर कीपर तकनीकी) के लिए ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के साथ निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *