

जिला स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 मई को
बीकानेर।जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 14 मई को जिला स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता महाराजा करणी सिंह स्टेडियम एवं सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर में प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगी। संघ सचिव सुधांशु कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा एफआईआई आईडी साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
