Bikaner Bikaner District Rajasthan

लॉयन्स क्लब मल्टीविजन का ‘मातृ शक्ति समारोह कल , 14 महिलाएं होंगी सम्मानित

लॉयन्स क्लब मल्टीविजन का ‘मातृ शक्ति समारोह, 14 महिलाएं होंगी सम्मानित
बीकानेर। लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन की ओर से रविवार को होटल राजमहल में स्व. उषा सक्सेना मातृ शक्ति समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहर की 14 महिलाओं को ‘मातृ शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक शशांक सक्सेना ने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज में महिलाओं द्वारा निभाई जा रही प्रेरणादायी भूमिका को सम्मान देना एवं उनके योगदान को प्रोत्साहित करना है। क्लब के उमाशंकर आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में श्रीमती चंद्रकांता सोनी, श्रीमती प्रभा बिस्सा, श्रीमती कंचन जोशी, श्रीमती रागिनी सक्सेना, श्रीमती मंजु राजपुरोहित, डॉ. ज्योति वधवा, श्रीमती कामिनी भोजक, श्रीमती कमलिनी मिश्रा, श्रीमती कृष्णा मलिक, श्रीमती कमलेश शेखावत, श्रीमती मंजू गुलगुलिया एवं श्रीमती अलका चौधरी सहित विभिन्न महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष सुरेश चंद्र भसीन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनुराधा सक्सेना करेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध पर्वतारोही सुषमा बिस्सा एवं डॉ. शरद सक्सेना उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *