Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

भारतीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज ओलम्पियाड में बीकानेर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

भारतीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज ओलम्पियाड में बीकानेर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर। श्री चौतन्य टेक्नो स्कूल के विद्यार्थियों ने भारतीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। घड़सीसर मार्ग स्थित स्कूल के कक्षा 9 के छात्र सौम्य भेड़ा ने पूरे भारत के लगभग 1 लाख 80 हजार विद्यार्थियों के बीच राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। सौम्य भेड़ा को उनकी इस उपलब्धि पर ग्रैंड पुरस्कार के रूप में लैपटॉप प्रदान किया गया। वहीं स्कूल के ही कक्षा 5 के छात्र गौरांश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार के रूप में मोबाइल टैब प्राप्त किया। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. मनोहर दावा, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, बसंत, रिंकू नेहरा, गुलजार कोहरी, श्रीमती अनिता भेड़ा सहित अनेक गणमान्यजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *