Bikaner Bikaner District Rajasthan

कोटगेट और सांखला फाटक अंडरपास निर्माण में देरी पर हस्ताक्षर अभियान शुरू

कोटगेट और सांखला फाटक अंडरपास निर्माण में देरी पर हस्ताक्षर अभियान शुरू
बीकानेर। शहर की प्रमुख यातायात समस्या बने कोटगेट रेल फाटक एवं सांखला रेल फाटक पर स्वीकृत अंडरपास और अंडरब्रिज निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाने की मांग को लेकर बुधवार को कोटगेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर जनहित के कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। अभियान से जुड़े नितिन वत्सस ने बताया कि शहरवासियों की लंबे समय से मांग रही है कि कोटगेट और सांखला फाटक पर यातायात समस्या के स्थायी समाधान के लिए स्वीकृत अंडरपास और अंडरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आमजन की भावना प्रशासन और सरकार तक पहुंचाई जाएगी। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि जनहित के कार्यों में अनावश्यक देरी से जनता में रोष बढ़ता है। जो कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, उन्हें राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर तत्काल शुरू किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। इस दौरान सलीम भाटी, गजेंद्र सिंह सांखला, रवि पुरोहित, रामनाथ आचार्य, धनसुख आचार्य, शालिना खान, दिनेश मीणा, ओम जनागल, राहुल जादूसंगत, अकरम अली, मेक्स नायक, हाजिर खान, केदारनाथ, मोहनलाल सांगला, श्याम बाबू, सोनू मेघवाल, जेठमल व्यास सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *