Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्साकर्मियों की भूमिका पर जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्साकर्मियों की भूमिका पर जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित
बीकानेर। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, बीकानेर के तत्वावधान में राजकीय टी.बी. क्लीनिक सभागार में “रोग नियंत्रण एवं रोकथाम में चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कार्मिकों एवं विद्यार्थियों की भूमिका” विषय पर जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मानव सेवा, आपदा राहत एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में रेडक्रॉस की स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में विजय खत्री ने रेडक्रॉस की गतिविधियों का अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत किया, जबकि राजेन्द्र जोशी ने विषय प्रवर्तन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रेडक्रॉस के प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सी.एस. मोदी, डॉ. अनिल कुमार वर्मा, डॉ. वी.के. असवाल एवं शत्रुध्न पारीक का सम्मान किया गया। साथ ही राजकीय नर्सिंग स्कूल के प्राचार्य अब्दुल वाहिद, डॉ. तनवीर मालावत नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य मोहम्मद इलियास तथा दोनों नर्सिंग संस्थानों के विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मोहम्मद शाकिर, विष्णु खत्री, डॉ. त्रिलोक शर्मा, ब्रह्मा मोदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *