Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला उद्योग संघ ने सौंपा पत्र

जिला उद्योग संघ ने सौंपा पत्र
बीकानेर। बीकानेरी नमकीन को वैश्विक पहचान दिलाने वाले स्वर्गीय शिवरतन अग्रवाल को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने की मांग को लेकर जिला उद्योग संघ ने पहल की है। डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के माध्यम से केंद्र सरकार को अभिशंसा हेतु पत्र जिला कलेक्टर के जरिए प्रेषित किया गया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि शिवरतन अग्रवाल के निधन से न केवल बीकानेर, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है। उन्होंने अपने कार्यों से बीकानेर का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि अग्रवाल ने भारतीय पारंपरिक खाद्य उत्पादों को वैश्विक मंच पर स्थापित कर “मेक इन इंडिया” की भावना को साकार किया। उनके योगदान ने बीकानेरी नमकीन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई, जो आज देश की प्रतिष्ठा का प्रतीक बन चुका है। इस अवसर पर कन्हैयालाल बोथरा, अशोक सुराणा, वीरेंद्र किराडू सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्व. अग्रवाल समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे और अनेक लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने। उपस्थित सभी जनों ने एक स्वर में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने की मांग का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *