

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दी जायेगी छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि
बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की उच्च शिक्षा समिति द्वारा जून माह में आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। समिति के आर. के. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नंद बाबा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समाज के बीकानेर, चूरू, नागौर, सीकर, हनुमानगढ़ तथा श्रीगंगानगर जिलों के ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें 35-35 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह राशि विशेष रूप से उन छात्र-छात्राओं के लिए होगी जो नीट या जेईई की कोचिंग करना चाहते हैं। इसके अतिरिक्त, चार्टर्ड अकाउंटेंट (ब्।) के फाउंडेशन एवं इंटरमीडिएट कोर्स की कोचिंग के लिए भी छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अंतर्गत कक्षा 12वीं में वर्ष 2026 में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को फाउंडेशन कोर्स हेतु 21 हजार रुपये तथा इंटरमीडिएट कोर्स हेतु 35 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। बैठक में महेश कुमार भोजक, बजरंग लाल सेवग, दुर्गादत्त भोजक, संजय शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, गिरधर पंडित शर्मा, विजय शंकर शर्मा, बनवारी लाल पांडे, श्याम सुंदर शर्मा एवं जेठमल सेवग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
