Bikaner Bikaner District Rajasthan

बिजली कटौती और पेयजल संकट के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, समाधान की मांग

बिजली कटौती और पेयजल संकट के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, समाधान की मांग
बीकानेर। बज्जू क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती और गहराते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणपतराम सिगड और जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से अत्यधिक और अनियोजित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। साथ ही पेयजल आपूर्ति की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। नहर बंदी और जल आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे समय, श्रम और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्वच्छ पेयजल की कमी के चलते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने की अपील भी की गई। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस संबंध में प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि प्रदर्शन में सुरेन्द्र कुमार, सांवरलाल भादू, श्रीकृष्ण गोदारा, डॉ. प्रीति मेघवाल, सुनील गोदारा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *