Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

साहित्यकारों का सम्मान

साहित्यकारों का सम्मान
बीकानेर। पोकरमल-राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा-साहित्य पुरस्कार समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राजस्थानी भाषा और साहित्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकार भंवरलाल भ्रमर को उनकी कृति उपरलो पासो तथा जोधपुर की रचनाकार संतोष चौधरी को उनके कहानी संग्रह काया री कळझळ के लिए सम्मान अर्पित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अखिल रंजन गर्ग ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बुलाकी शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नितिन गोयल मंचासीन रहे। इस अवसर पर डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से यह पुरस्कार उन साहित्यकारों को समर्पित किया जा रहा है, जो राजस्थानी भाषा और साहित्य के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल साहित्यकारों का उत्साहवर्धन करते हैं, बल्कि क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। समारोह के दौरान अतिथियों का अभिनंदन पत्र, स्मृति चिह्न, श्रीफल, शॉल एवं ग्यारह हजार रुपये की सम्मान राशि देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यप्रेमियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *