Bikaner Bikaner District Rajasthan

गहलोत के जन्मदिवस पर सेवा कार्यों की श्रृंखला, पशु-पक्षियों के लिए जल व आहार की व्यवस्था

गहलोत के जन्मदिवस पर सेवा कार्यों की श्रृंखला, पशु-पक्षियों के लिए जल व आहार की व्यवस्था
बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर मानव एवं जीव सेवा के तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यशपाल गहलोत के नेतृत्व में प्रारंभ हुए, जिनमें पर्यावरण और जीव संरक्षण की भावना प्रमुख रूप से देखने को मिली। प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि मुरलीधर गोचर क्षेत्र में पक्षियों के लिए पानी के पालसिये रखे गए तथा कबूतरों और चिड़ियों के लिए बाजरा, ज्वार और मूंग डाले गए। वहीं बजरंग धोरा गोचर में टैंकरों के माध्यम से पशुओं के लिए जलकुंड (खेली) भरवाए गए, जिससे भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त नंदी गोशाला और तुलसी सर्किल क्षेत्र में गायों को हरा चारा एवं सब्जियां वितरित कर सेवा कार्य किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से जीवों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिया उर रहमान आरिफ, साजिद सुलेमानी, आनंद सिंह सोढा, मनोज किराडू, शिव गहलोत, विकास तंवर, कमल साध सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *