Bikaner Bikaner District Rajasthan

अग्रवाल बने बीकानेर युथ ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष, व्यापारिक हितों को मिलेगा बल

अग्रवाल बने बीकानेर युथ ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष, व्यापारिक हितों को मिलेगा बल
बीकानेर। व्यापारिक हितों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बीकानेर युथ ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर पंकज अग्रवाल की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी द्वारा की गई। इस अवसर पर जुगल राठी ने कहा कि व्यापारियों की ऊर्जा, नवीन सोच और संगठनात्मक भागीदारी व्यापार जगत को नई दिशा देने का कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा नेतृत्व के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियों में नई गति आएगी। नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, समर्पण और व्यापारी हितों को सर्वोपरि रखते हुए करेंगे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर मघाराम गोदारा, परविंद्र सिंह राठौड़, प्रेम रतन जोशी, शांतिलाल कोचर, जनक प्रकाश हर्ष, रतन लाल सोमानी, बजरंग लाल सेवग, शिव सिंह शेखावत, संदीप बुडानिया, विनोद भोजक सहित अनेक व्यापारीजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *