Bikaner Bikaner District Rajasthan

गोयल बने प्रांतीय मंत्री व जिलाध्यक्ष

गोयल बने प्रांतीय मंत्री व जिलाध्यक्ष
बीकानेर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राजस्थान द्वारा बीकानेर के विनोद गोयल को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रांतीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष बीकानेर पद पर मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष की लहर है। यह नियुक्ति संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सुराणा एवं प्रांतीय महामंत्री प्रेम प्रकाश गुप्ता की अनुशंसा पर की गई। साथ ही संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *