

दीक्षा दिवस युवा दिवस के रूप में मनाया, आत्म-साक्षात्कार का दिया संदेश
बीकानेर। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आचार्य महाश्रमण के 53वें दीक्षा दिवस को ‘युवा दिवस’ के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मुनि अमृत कुमार के सान्निध्य में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुनि अमृत कुमार ने जीवन और तप की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि दीक्षा का वास्तविक उद्देश्य अज्ञात को ज्ञात करना, जीवन का उत्थान करना और आत्म-साक्षात्कार प्राप्त करना है। उन्होंने युवाओं को आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाकर जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान मुनि उपशम कुमार, मांगीलाल बोथरा, देवेंद्र डागा, लूणकरण छाजेड़, मीनाक्षी आंचलिया, आचार्य धर्मेंद्र डाकलिया और नारायण चोपड़ा सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और आचार्य महाश्रमण के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम ने युवाओं में आध्यात्मिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।
