Bikaner Bikaner District Rajasthan

झंवर का बीकानेर में सम्मान

झंवर का बीकानेर में सम्मान
बीकानेर। श्रीविजयनगर (गंगानगर) व्यापार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने के बाद बीकानेर पहुंचे जितेंद्र झंवर का पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका के कार्यालय में सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता महावीर रांका ने झंवर को साफा एवं उपरना पहनाकर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। रमेश भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भारतीय नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा, चंद्रेश हर्ष, शंकरसिंह राजपुरोहित, शंभू गहलोत, दाऊलाल छगाणी, नरेंद्र चंचल, शक्ति सिंह सेरूणा, प्रेम गहलोत, लक्की पंवार, प्रणव भोजक, शांतिलाल सेठिया, संजू स्वामी, पवन महनोत, घनश्याम जाजड़ा एवं राजेंद्र किराडू सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने झंवर के नेतृत्व में व्यापार संघ के सशक्त एवं प्रभावी संचालन की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *