Bikaner Bikaner District Rajasthan

एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम का आयोजन

एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व के तहत डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल, बीकानेर द्वारा कतरियासर गांव की आँगनबाड़ी में मंगलवार को एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। यु.एस.आर. समन्वयक डेयरी महाविद्यालय, बीकानेर डॉ. सुनिल कुमार ने एकीकृत बाल विकास के महत्व को बताते हुए कहा कि पोषक आहार के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक आदतों पर जोर दिया। कार्यक्रम के आयोजन में संतोष देवी एवं अन्य आँगनबाड़ी कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *